क्लच की सेटिंग टाटा एस
हेलो दोस्तों
आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं टाटा एस की क्लच की सेटिंग के बारे में यह पोस्ट उन ड्राइवर भाइयों के लिए है जो रात में वाहन चलाते हैं गियर ना लगने की शिकायत होती है उस टाइम उनका क्लच पेडल काफी नीचे चला गया होता है जब गियर लगता नहीं है तो जबरदस्ती गियर को लगाते हैं
उस वक्त गियर से काफी आवाज आती है फिर उनकी परेशानी बढ़ जाती है या तो इस आवाज में चलाते रहते हैं कभी-कभी तो ऐसा हुआ है इस छोटे से काम के लिए गाड़ी को टोचन करके वर्कशॉप पर ले जाते हैं
एक छोटी सी सेटिंग करके आप सारी परेशानी से बच सकते हैं
गियर बॉक्स के पास क्लच का चिमटा होता है चिमटे में क्लच की तार लगी होती है ।
इस तार में दो 10 No. का Nut लगा होता है दो 10 No . की चाबी से एक Nut को ढीला करके अंदर वाले Nut को अंदर की तरफ टाइट करे टाइट करने के बाद क्लच के पैडल को चेक करे उस Nut को इतना टाइट करना है कि क्लच का पैडल आधे से हल्का सा ऊपर हो उसके बाद 10 No. के लॉक Nut को भी टाइट कर दें।
ऐसा करने से क्लच पेडल ऊपर आ जाएगा और गियर लगने लग जाएगा ।
तो दोस्तों आप अपनी 2 मिनट की हेल्प करके इस काम को आसानी से कर सकते है और कई परेशानियों से बच सकते है उम्मीद है कि यह जानकारी आपको अच्छी लगे ।