CNG भरने के बाद वाहन का स्टार्ट ना होना 

CNG भरने के बाद वाहन का स्टार्ट ना होना

सीएनजी पंप पर जब गैस भरवाते हैं तो कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारी वाहन स्टार्ट नहीं होती दोस्तों हमारे मैकेनिक भाई को पता होगी स्टार्टिंग प्रॉब्लम के बारे में
यह पोस्ट ड्राइवर भाइयों के लिए है जो रात में वाहन चलाते हैं छोटी-मोटी खराबी आ जाने के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो उनको रोड पर ही सारी रात बितानी पड़ती है वह समझ नहीं पाते की CNG पैनल के नॉब को किधर रखना है इसके लिए ड्राइवर साइड केबिन के पीछे गैस भरने का नोजल और गैस का नॉब लगा होता है जब हमें गैस भरवाना है तो नॉब में एक तीर का निशान होता है ।
उस तीर को हमें पीछे करना है उसे घूमाकर इस प्रकार जैसे की चित्र – 1 में बताया गया है
Valve with warning label and arrow
              CNG Filling Panel  चित्र – 1

जब गैस हमारा भर जाए तो हमें नॉब को घुमाकर तीर के निशान को हमें आगे की तरफ करना है इस प्रकार वाहन के चलने की दिशा में जैसा चित्र – 2 में बताया गया है

Control panel with closed valve indicator
                CNG Filling Panel  चित्र – 2

दोस्तों यह example TATA 407 CNG or Eicher के लिए दिया गया हैं इस चित्र में जो Gas Filling panel दिखाया गया है जिस भी गाड़ी में ऐसा पैनल है वह सब इसी तरह से काम करते हैं यह उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगे

धन्यवाद

Leave a Comment