इलेक्ट्रिक कारणों से वाहन का स्टार्ट न होना और उनके उपाय

इलेक्ट्रिक कारणों से वाहन का स्टार्ट न होना और उनके उपाय

हेलो दोस्तों

आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले है कि इलेक्ट्रिक कारणों से वाहन का स्टार्ट न होना और उसके उपाय के बारे में जब हमारे वाहन में इलेक्ट्रिक fault आता है तो हमारी चलती हुई वाहन बंद हो जाती है

अगर वाहन बंद है तो वह स्टार्ट नहीं होती कैसे पता करें कि हमारी वाहन में इलेक्ट्रॉनिक fault  है या Mechenicle इसका सबसे आसान तरीका है पंप वाले हैंड frammer  को चेक करें अगर वह लाइट है तो सही फिर देखें कि डैशबोर्ड में लाइट आ रही है या नहीं इलेक्ट्रिक कोई भी दिक्कत हो वाहन स्टार्ट करने का सबसे आसान तरीका है।

रोटरी पम्प के पीछे डीजल के नोजल पाइप के ऊपर एक स्विच लगा होता है जैसा के चित्र -1 मैं दिखाया गया है  उसमें सिंगल तार लगी होती है उस तार को निकाल दें।

और एक एक्स्ट्रा तार को उस स्विच से बैटरी के प्लस वाले टर्मिनल में लगा दे सेल्फ मारे वाहन स्टार्ट हो जाएगी।यह उपाय उन भाइयों के लिए है जिनकी वाहन रास्ते में खराब हो गई हो और दूर-दूर तक कोई साधन और समाधान ना हो तो समाधान से मेरा मतलब है कि कोई मैकेनिक ना हो तो आप इस 2 मिनट के काम को करके अपना टाइम अपना पैसा परेशान होने से बच सकते हैं।

चित्र -1 रोटरी पम्प डीजल
और ध्यान रहे दोस्तों अब आपकी वाहन चाबी स्विच काटने से बंद नहीं होगी आपको वाहन बंद करने के लिए क्लच गियर और ब्रेक का सहारा लेना पड़ेगा या फिर आपने जो टर्मिनल पर तार लगाया है उसे हटाना पड़ेगा।
यह उपाय सिर्फ रास्ते के लिए है बाद में अपने मैकेनिक से ठीक करा ले दोस्तों यह उपाय या एग्जांपल टाटा 407 टर्बो 709 ,909 आईसर 1059, 1075, 1095 DIESEL रूटरी पंप वाले गाड़ियों के लिए है।

Leave a Comment