फंसे हुए गियर को निकालने का तरीका टाटा एस
हेलो दोस्तों
आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले है कि जब गाड़ी का गियर फंस जाए तो फंसे हुए गियर को कैसे निकले दोस्तों गियर कभी भी और कही भी फंस जाता है जरूरी नहीं है उस वक्त मैकेनिक आस पास हो ।
इस पोस्ट में बताए हुए तरीके से आप गाड़ी को 5 मिनिट में सही कर सकते है ।
पहले अपनी गाड़ी में आगे टायरों में ओट लगाए या हैंड ब्रेक डाले फिर पिछले टायर में जैक लगा कर पीछे के किसी एक टायर को जैक की मदद से उठा ले और हैंड ब्रेक को हटा दे जब टायर फ्री हो जाए तो गियर को न्यूट्रल करने की कोशिश करे न्यूट्रल हो जाए तो ठीक नहीं तो |
गियर बॉक्स के ऊपर छोटा सा टापा लगा होता है Gear Tape में जो 12 नंबर का जो 6 बोल्ट होता है उस बोल्ट को खोल दे साथ ही लीवर एंड को भी खोल दे इन बोल्ट को खोलने के लिए 12+13 नंबर पाना और 17 नंबर की चाबी से बोल्ट खुलेंगे सारे बोल्ट को खोलने के बाद Gear Tape को हटा दे फिर Gear Tape के लीवर एंड को न्यूट्रल पोजिशन में लाए गियर box के अंदर तीन बंसरी रोड लगी होती है देखे कि कौन सी बंसरी आगे पीछे है कहने का मतलब है उनमें से एक अलग दिखाई देगी जैसा चित्र – 1 में दिखाया गया है

Screwdriver) पेशकश की मदद से बंसरी के लीवर को सेंटर में लाकर सेट कर दे इस तरह करने से फंसा गियर निकल जाएगा टायर भी फ्री हो जाएगी हमारी गाड़ी न्यूट्रल पोजिशन में आजाएगी
फिर जिस तरह से हमने Gear Taape के बोल्ट को खोल था वैसे ही फिर उसको कस देंगे लीवर वाले एंड को भी लगा देंगे इस तरह से हमारा फंसा गियर निकल जाएगा गाड़ी सही हो जाएगी दोस्तों यह एग्जांपल TATA ACE यानी छोटा हाथी के लिए है उम्मीद करता हु आपको ये जानकारी अच्छी लगेगी
धन्यवाद |