फ्यूल लाइन में हवा आने के कारण गाड़ी का स्टार्ट ना होना 

फ्यूल लाइन में हवा आने के कारण गाड़ी का स्टार्ट ना होना

हेलो दोस्तों

आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं फ्यूल लाइन में हवा आने के कारण हमारी वाहन स्टार्ट नहीं होती या फिर वाहन चलते-चलते बंद हो जाती है कैसे पता करें कि हमारी वाहन के मैं पाइप में हवा है।

इसका सबसे आसान तरीका है

इंजन के पास फ्यूल पंप लगा होता है उस पंप में हैंड framer लगा होता है।

कई गाड़ियों में यह हैंड framer डीजल फिल्टर के ऊपर भी लगा होता है उसे हैंड framer को ऊपर से घुमाकर खोल लेंगे फिर उसके ऊपर नीचे करके देखे कि हैंड framer टाइट है या फिर भारी चल रहा है तो हमारा फ्यूल पंप ठीक है । main पाइप में भी हवा नहीं है।

अगर ढीला या लूज है तो हमारे पंप में हवा और main लाइन में भी हवा है main लाइन में हवा आने के कई कारण है।

1. Main पाइप में सुराग का होना

2. पाइप में क्रैकिंग

3. बेंजू वॉशर का खराब होना

4. वॉशर सेपरेटर का चौक होना

5. गिलासी का चौक होना

6. डीजल फिल्टर का चौक होना या रिंग का खराब होना

अपने वाहन में आने वाले हवा के कारणों को सही करने के लिए main पाइप को अच्छे से चेक करें उसमें सुराख या क्रैकिंग तो नहीं आया है तो उसे वेल्डिंग करें या बदले

उसके बाद सारे बैंजो वॉशर को चेक करें अगर खराब है तो उसे बदले वॉशर सेपरेटर को चेक करें चौक है तो साफ करें या बदले।

गिलासी को भी चेक करें उसमें अगर कचरा है तो उसे साफ करें साथ ही डीजल फिल्टर के रिंग को भी चेक करें कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ सही होता है फिर भी वाहन हवा ले जाती है अंदर से रिंग खराब होने के कारण भी ऐसा होता है।

इन सब को चेक करके ठीक करके 10 नंबर के बोल्ट को खोलकर हैंड्सफॉर्मर की मदद से हवा को निकाल दे उसके बाद वाहन को स्टार्ट करें वाहन स्टार्ट हो जाएगी।

दोस्तों हवा लेने के कई कारणों को एग्जांपल में बताया गया है जरूरी नहीं है की हवा लेने के बाद इनमें से सारे ही कारण हो इनमें से कोई एक भी कारण हो तो वाहन हवा ले जाएगी और स्टार्ट नहीं होगी अगर स्टार्ट हो भी गई तो फिर बंद हो जाएगी।

इनमें से कोई भी एक कारण हो उसे ठीक करें तो वाहन बिल्कुल ठीक हो जाएगी।

Leave a Comment