वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण ओर उसके उपाय 

वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण ओर उसके उपाय

हेलो दोस्तों

आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले है कि जब आपकी वाहन रास्ते में ब्रेक फेल हो जाए और दूर-दूर तक कोई मैकेनिक ना हो तो क्या करें कई लोग ऐसा करते हैं इस ब्रेक फेल में वाहन को घर तक ले जाते हैं सोचते हैं आगे जाकर ठीक करवा लेंगे पर ऐसा करने से जान माल का नुकसान हो सकता है ऐसा ना करके

आप अपनी ही 2 मिनट की हेल्प करके वाहन को ठीक कर सकते हैं

वाहन को साइड में लगाकर यह देख की वाहन में हो क्या रहा है । रास्ते में ब्रेक फेल होने के कुछ ही कारण होते हैं।

1. कही या किसी व्हील से रबर पाइप का फटना

2. या फिर किसी व्हील से लोहे के पाइप का फटना

3. या फिर किसी व्हील सिलेंडर कीट का लीक होना

इनमें से कोई एक कारण होता है

जिस व्हील के पास से ब्रेक ऑयल निकल रहा है हो उसे व्हील के पास पाइप का जॉइंट होता है 10 + 11 की Wrench से उस nut को खोले Nut खोलने के बाद मास्टर सिलेंडर की डब्बी में पहले ब्रेक ऑयल को भर देंगे उसके बाद एक मोची वाली कील के Top पर हल्का सा धागा लगा दे जो पाइप हमने खोला है जब उसमें ब्रेक ऑयल आ जाए और अगर ब्रेक ऑयल नहीं आ रहा है तो ब्रेक हल्का-हल्का दवाई जब ब्रेक ऑयल आने लगे उसे व्हील को पाइप के अंदर डालें और उसे Nut को 10 + 11 की Wrench से टाइट कर दें।

दोस्तों ध्यान रहे पाइप में ब्रेक ऑयल आने लगे तो कील को पाइप में डालें ऐसा करने से हमारे ब्रेक लाइन की हवा पूरी तरह से निकल जाएगी और ब्रेक पेडल ऊपर आ जाएगा ब्रेक ठीक हो जाएगी ।

दोस्तों ये उपाय हाइड्रोलिक ब्रेक यानी के ब्रेक ऑयल वाली वाहन जैसे 407, 709, Eicher 1059, 1075, 1095 Mazda S M L इत्यादि ब्रेक ऑयल वाली वाहनों के लिए है दोस्तों ये उपाय एक सुविधा है रास्ते में फंसे हुए वाहनों के लिए है ।

बाद में इसे अपने वर्कशॉप पे जा कर ठीक करवाए उम्मीद करता हु के आपको ये जानकारी आप को अच्छी लगेगी ।

धन्यवाद

Leave a Comment