वाहन के रख रखाव और उसके मेंटीनेंस
हेलो दोस्तों
आप सब कैसे हो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं वाहन के रखरखाव के बारे में उसके मेंटेनेंस के बारे में वाहन में छोटे-छोटे काम को करके आने वाली बड़ी खराबी और बड़े खर्च को आसानी से रोक सकते हैं।
1. इंजन ऑयल चेक
2. पानी चेक
3. ब्रेक फ्लूड ब्रेक ऑयल चेक
4. टंकी में डीजल चेक
5. गाड़ी के टायरों में हवा चेक
इंजन में ऑयल गेज लगा होता है गेज निकाल कर देखे की गेज में कितना तेल लगा है गेज के सबसे नीचे हिस्से में दो बिंदु होते हैं ऊपर वाला बिंदु तेल का सही लेवल होता है अगर उसपे है तो सही है अगर नीचे है तो तेल को पूरा कर दें।

रेडिएटर में पानी के लेवल को देख पानी कम है तो उसे पूरा करें पानी से या कूलेंट के साथ रेडिएटर के बराबर में छोटी डिब्बी होती है उसे डिब्बी में भी कूलेंट को मैक्सिमम लेवल तक लाये।

ब्रेक ऑयल को भी चेक करना जरूरी है ब्रेक ऑयल की डिब्बी इंजन के लेफ्ट साइड से लगा होता है कई गाड़ियों में डैशबोर्ड में लगा होता है क्लच की डिब्बी और ब्रेक की डिब्बी में ब्रेक ऑयल को चेक करें और पूरा करें

डीजल टंकी को भी चेक करें कई बार ऐसा होता है फ्यूल गेज खराब होता है डीजल का पता नहीं चल पाता है और रास्ते में जाकर डीजल खत्म होने के कारणहमें परेशानी का सामना करना पड़ता है

गाड़ी के टायरों में हमें हवा को चेक करना चाहिए ताकि रास्तों में हमें परेशानी ना हो।

इन छोटे-छोटे कार्य को करने से रास्ते में आने वाली परेशानी और वाहन में आने वाली बड़ी खराबी से बचा जा सकता है।
इस कार्य को अगर रोज कर ले तो बहुत अच्छा नहीं तो
सप्ताह में एक बार या 15 दिन में एक बार या अपने हिसाब से कोई दिन चुन ले अगर आप कर ले तो अच्छा नहीं तो आप वर्कशॉप पर भी चेक करवा सकते हैं।इस तरह से हम वाहन के रख रखाव कर के वाहन को ठीक रख सकते हैं।
Good post